जयशंकर ने की इंडोनेशिया के विदेश मंत्री से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

युगवार्ता    12-Mar-2026
Total Views |
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर


नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो से पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट पर चर्चा की है।

डॉ जयशंकर ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। इसमें उन्होंने कहा, “इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो से बात की। पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और संयुक्त आयोग की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने पर सहमति बनी।”

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया के हालात कई देशों के लिए ऊर्जा संकट का कारण बन चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags