प्रधानमंत्री असम, बंगाल में विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

युगवार्ता    12-Mar-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय (13-14 मार्च) दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री असम में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक और पश्चिम बंगाल में

18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार को असम पहुंचेंगे जहां वह 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 01:30 बजे कोकराझार में, शाम 5 बजे गुवाहाटी में और शनिवार सुबह 10:45 बजे सिलचर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कोलकाता में शनिवार दोपहर 02 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं न केवल कनेक्टिविटी को सुगम बनाएंगी, बल्कि 'जहाजरानी और रेलवे' के क्षेत्र में भारत की क्षमता को भी प्रदर्शित करेंगी। ये पहलें पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags