इजराइल ने लेबनान पर दागे रॉकेट, मिसाइल, बेरूत में कई स्थानों पर लगी आग

युगवार्ता    13-Mar-2026
Total Views |
इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के कई हिस्सों में आग लग गई। फोटो - इंटरनेट मीडिया


बेरूत, 13 मार्च (हि.स.)। अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से शुरू सैन्य अभियान के बाद मध्य पूर्व में युद्ध के बादल छंटते नहीं दिख रहे है। इस युद्ध में ईरान समर्थित लेबनान का आतंकी समूह हिजबुल्लाह भी कूद पड़ा है। इस वजह से इजराइल को लगातार दो मोर्चों ईरान और हिजबुल्लाह से सीधा सामना करना पड़ रहा है। इजराइल ने बेरूद के दक्षिण उपनगरों में ताजा हमले कर हिजबुल्ला के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच तनातनी बरकरार है। इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में आज तड़के रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इजराइल ने कहा है कि वह लेबनान से हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा। इसलिए अब बेरूत के बाहरी इलाकों में नए हमले किए गए हैं। इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने भी रॉकेट दागे हैं। लेबनान के अधिकारियों के अनुसार, राजधानी बेरूत के दक्षिण में स्थित एक विश्वविद्यालय पर इजरायली हवाई में दो शिक्षाविदों की मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags