उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-16 व 19 का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 1 अप्रैल से

युगवार्ता    14-Mar-2026
Total Views |
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ( डीएसए ) मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता


मुरादाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 1 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा।

जिसके लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा 16 मार्च को 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों का ट्रायल मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के मैदान पर आयोजित होगा। जिसमें जनपद मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे।

विजय गुप्ता एडवोकेट ने आगे बताया कि डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा 17 मार्च को 16 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।जिसमें जनपद मुरादाबाद, अमरोहा और संभाल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिनके द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वेबसाइट से चालान डाउनलोड करने के बाद यूपीसीए द्वारा निर्धारित फीस जमा कर देंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जमा की गई फीस रसीद जरूर लेकर आएं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags