
दतिया/भोपाल, 16 मार्च (हि.स.)। असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना कर श्री वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
असम राज्य के मुख्यमंत्री सरमा विमान से सोमवार को दोपहर में अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीरशरण कुशवाहा, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सरमा एयरपोर्ट से सीधे माँ पीताम्बरा पीठ पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी साथ रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर