इतिहास के पन्नों में 17 मार्च : कल्पना चावला और सायना नेहवाल जैसी हस्तियों के जन्म से खास बना यह दिन

युगवार्ता    16-Mar-2026
Total Views |
कल्पना चावला। फोटो - इंटरनेट मीडिया


भारतीय इतिहास में 17 मार्च की तारीख कई मायनों में खास मानी जाती है। यह दिन विशेष रूप से हरियाणा के लिए गौरव का अवसर है, क्योंकि इसी दिन राज्य की दो ऐसी बेटियों का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से न केवल अपने परिवार और प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया।

सबसे पहले बात अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की, जिनका जन्म 17 मार्च 1961 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। उन्होंने विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और दुनिया भर के युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बनीं। उनके साहस और उपलब्धियों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

इसी दिन 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म हुआ। सायना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने ओलंपिक में पदक जीतकर और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर भारत को खेल जगत में नई पहचान दिलाई।

सायना नेहवाल ने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित खिताब जीते और लंबे समय तक विश्व रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहीं। उनकी उपलब्धियों ने भारत में बैडमिंटन को नई लोकप्रियता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस तरह 17 मार्च का दिन भारत के लिए प्रेरणा और गर्व का प्रतीक बन गया है। यह तारीख उन बेटियों की याद दिलाती है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1969 - गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1987 - क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।

1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।

1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।

2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।

2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।

2004 - नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।

2008 - चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।

2008 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।

2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।

2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

जन्म

1406 - अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून।

1763 -अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद।

1864 - जोसेफ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।

1920 - बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान।

1933 - सुलोचना चव्हाण - भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं।

1939 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1946 - पृथ्वीराज चह्वाण - महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1962 - कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।

1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी।

1932 - निरुपमा बोरगोहेन - प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं।

1925 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।

निधन

1957 - फिलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे ।

1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।

1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

2019 - मनोहर पर्रीकर - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags