नीलम करवरिया कप के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

युगवार्ता    16-Mar-2026
Total Views |

प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स)। अक्टूबर माह में होने वाली नीलम करवरिया कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में जनपद के सभी बारह विधानसभा की टीमें भाग लेंगी। ट्रायल 11 अप्रैल से शुरू होकर 14 जून तक चलेंगे।

आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने बताया कि 11 व 12 अप्रैल को ट्रॉयल खंडाला मैदान पर, 18 व 19 अप्रैल को करछना, 25 व 26 अप्रैल को मेजा और 30 अप्रैल व एक मई को कोरांव विधानसभा के खिलाड़ियों का ट्रॉयल होगा। तीनों ट्रॉयल सेंट जॉन्स अकादमी मैदान पर होगा। 2 व 3 मई को फूलपुर (भानु प्रताप मैदान झूंसी), 9-10 मई को फाफामऊ (देव स्पोर्ट्स मैदान), 16-17 मई को सोरांव (गंगा डिग्री कॉलेज मैदान नहर ददौली), 23-24 मई को हंडिया (सोनामती क्लब मैदान निकट झूंसी रेलवे स्टेशन), 26-27 मई को प्रतापपुर (इफको मैदान), 30-31 मई को इलाहाबाद पश्चिम (विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान झलवा), 6-7 जून को इलाहाबाद दक्षिण (डीएवी मैदान) और 13-14 जून को इलाहाबाद उत्तर विधानसभा का ट्रॉयल केपी कॉलेज मैदान पर होगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी https://forms.gle/QTwyMqJsg498Ngj29 पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags