

देहरादून, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य में स्थित पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।यह जानकारी श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट के दौरान दी है।
मुख्य सचिव से भेंट के दौरान श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने आगामी यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के सुचारु संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय