हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जॉर्डन हरमन न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से बाहर

युगवार्ता    17-Mar-2026
Total Views |
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन


माउंट माउंगानुई, 17 मार्च (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाकी 4 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है।

हरमन रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले सके। बाद में कराए गए स्कैन में ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने अभी तक हरमन के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज कर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Tags