गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। महिलाओं में तैराकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और खेलो इंडिया के तत्वावधान में अस्मिता स्विमिंग लीग 2025 (ईस्ट ज़ोन) का आयोजन 21 और 22 मार्च को गुवाहाटी में किया जाएगा।
प्रतियोगिता डॉ. जाकिर हुसैन एक्वेटिक कॉम्प्लेक्स, सरुसजाई में आयोजित होगी, जिसमें पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की महिला तैराकों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह लीग महिला तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी और उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश