अवैध बेटिंग और सट्टेबाजी पर कार्रवाई, 300 वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक

युगवार्ता    20-Mar-2026
Total Views |
Online betting


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन चल रहे अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 300 और वेबसाइटों व ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। ‘ऑनलाइन गेमिंग एक्ट’ लागू होने के बाद से इन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए कानून के तहत अब तक कुल 4,900 प्लेटफॉर्म्स पर गाज गिरी है। पिछले आंकड़ों के साथ इनकी संख्या 8,400 हो जाती है। हालिया कार्रवाई के निशाने पर मुख्य रूप से ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन कैसीनो (स्लॉट्स, रूलेट और लाइव डीलर टेबल), और बेटिंग एक्सचेंज (पी2पी मार्केटप्लेस) शामिल हैं। इसके अलावा सट्टा नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा गया है। सट्टा-मटका जुआ नेटवर्क और असली पैसों का लालच देने वाले कार्ड गेम ऐप्स को भी प्रतिबंधित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags