
नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने उनसे भेंट की।
इससे पहले उपराज्यपाल संधू ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी उनके आवास पर मुलाकात की। संधू ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बैठक के दौरान दिल्ली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि तरनजीत सिंह संधू ने 11 मार्च को लोक निवास में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार