उपराष्ट्रपति शनिवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

युगवार्ता    20-Mar-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 21 और 22 मार्च को महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि उपराष्ट्रपति 21 मार्च को नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में ‘भारतीय युवा संसद’ के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे मुंबई जाएंगे, जहां रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और मुंबई के लोक भवन में 64वें जैन दीक्षा समारोह में शामिल होंगे।

दौरे के दूसरे दिन 22 मार्च को उपराष्ट्रपति महाराष्ट्र के पुणे स्थित उरुली कंचन में निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Tags