हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

युगवार्ता    22-Mar-2026
Total Views |
इजराइल में रविवार को आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के एंटी-टैंक मिसाइल हमले से दो कारों में आग लग गई। फोटो- इजराइल की स्वास्थ्य सेवा मैगन डेविड एडोम


तेल अवीव, 22 मार्च (हि.स.)। ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह उत्तरी इजराइल में एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया। इस दौरान दो कारों में आग लग गई। इनमें से एक मिसाइल के सीधे हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजराइल की स्वास्थ्य सेवा मैगन डेविड एडोम का कहना है कि हमले में घायल लोगों की तलाश की जा रही है।

द यरुशलम पोस्ट और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के हमले के साथ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के चौथे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही रविवार सुबह ईरान ने मध्य इजराइल पर एक क्लस्टर बम भी दागा। ईरान की मिसाइलों को इजराइल की रक्षा प्रणाली रोकने में विफल रही।

चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में लगभग 200 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। ये हमले तब हुए जब इज़राइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रही। इन हमलों के बाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजराइल रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने कहा कि इजराइल के ईरान के खिलाफ हमले जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags