इतिहास के पन्नों में 24 मार्च : लॉकडाउन का ऐतिहासिक फैसला और विश्व तपेदिक दिवस का महत्व

युगवार्ता    23-Mar-2026
Total Views |
सांकेतिक।


देश और दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। भारत के संदर्भ में यह दिन खासतौर पर साल 2020 में लिए गए एक बड़े फैसले के कारण याद किया जाता है, जब देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 500 के पार पहुंच गई थी। बढ़ते संक्रमण और भय के माहौल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य संक्रमण की रफ्तार को रोकना था।

वहीं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी 24 मार्च का विशेष महत्व है। इसी दिन वर्ष 1882 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने तपेदिक (टीबी) के बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी। यह खोज चिकित्सा विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, जिसने इस गंभीर बीमारी की पहचान और उपचार के रास्ते खोले।

इसी ऐतिहासिक खोज की याद में हर साल 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इस तरह 24 मार्च एक ओर जहां आधुनिक भारत के कठिन समय की याद दिलाता है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य जागरूकता और वैज्ञानिक उपलब्धि का भी प्रतीक है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1046 - नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफ़र का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफ़रनामा की रचना की, जिसे आज भी फारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।

1307 - देवगिरी (दौलताबाद) के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

1699 - महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।

1783 - ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना।

1855 - कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

1882 - डॉ रॉबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

1931 - गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।

1946 - लार्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1953 - सोवियत संघ के जाने-माने नेता जॉसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।

1958 - अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।

1966 - जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज़ एयरवेज़ कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।

1970 - परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।

1972 - ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।

1977 - मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।

1987 - इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। सड़कें और पुल टूट गए और तेल की प्रमुख पाइपलाइन फट गई और भूस्खलन से गांव के गांव बह गए। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।

1989 - ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

1993 - कनाडा के फर्राटा धावक बेन जानसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण उसके एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।

1998 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।

1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज तूफान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।

1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।

2003 - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।

2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।

2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। 2008 - एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।

2008 - भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।

2008 - नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

2010 - इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।

2020 - कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

2024 - नाइजीरिया में अपहृत करीब 300 स्कूली बच्चों में से 137 को मुक्त कराया गया।

जन्म

1863 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।

1892 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।

1966 - गल्ला जयदेव - आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता और उद्योगपति हैं।

1979 - इमरान हाशमी - हिन्दी फिल्म अभिनेता।

1984 - एड्रियन डिसूजा - भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

निधन

1603 - महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।

1971 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-विश्व टी.बी. दिवस।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags