इजराइल पर ईरान और हिजबुल्लाह का हवाई हमला, चार घायल

युगवार्ता    24-Mar-2026
Total Views |
ईरान आज तेल अवीव पर मिसाइल से हमला। इनमें से एक मिसाइल शहर में एक स्थान पर गिर गई। इसके बाद वहां स्वास्थ्य कर्मी और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। फोटो - द टाइम्स ऑफ इजराइल


तेल अवीव, 24 मार्च (हि.स.)। ईरान और लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने मंगलवार को इजराइल के अलग-अलग शहरों पर हवाई हमला किया। इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरानी हमले में चार लोग घायल हो गए। तेल अवीव की मेडिकल टीम ने कहा है कि आज सुबह राजधानी में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल गिरने की जगह पर उन्होंने चार लोगों का इलाज किया, लेकिन उनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल टीम ने कहा, जैसे ही हमें मिसाइल गिरने की खबर मिली, हमने बड़ी संख्या में अपनी टीमें भेजीं। हमने वहां तबाही, धुआं और अफरा-तफरी देखी। हमने तलाशी अभियान शुरू किया। चार घायल लोग मामूली चोटों के साथ इधर-उधर घूम रहे थे और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने आज हाइफ़ा बे इलाके पर करीब 30 रॉकेट दागे। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज के अनुसार ज्यदातार रॉकेटों को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रोक लिया गया। अभी तक रिहायशी इलाकों में रॉकेटों के गिरने की कोई सूचना नहीं है। एक्रे और हाइफ़ा के क्रायोट उपनगरों में सायरन बजे थे। यह जरूर है कि रॉकेट हमले के समय एकर-एकर और हाइफा के क्रायोट उपनगरों में सायरन बजे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags