वसीयाबाद टाइगर ने जीता आरपीएल का खिताब

युगवार्ता    24-Mar-2026
Total Views |
विजेता टीम


-साहिल बेस्ट बैटर, गोला बेस्ट बॉलर, फैज मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स)। वसीयाबाद टाइगर ने दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली गई 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में दिलदार स्ट्राइकर ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर ने 7 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में वसीयाबाद टाइगर ने प्रयाग पेंट को सुपर ओवर में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दिलदार स्ट्राइकर ने चबूतरी मैजिकल स्टार को 34 रन से हराया।मुख्य अतिथि एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की। फैज अली को मैन ऑफ द फाइनल एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, साहिल को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी अम्पायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे। कमेंट्री मुर्शिद रजा ने की। सकलैन खान ने मुख्य अतिथि और एमआईसी के क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य कुतुबुद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन एवं मोहम्मद शारे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर रॉकी खान, एहतेशाम, डॉ. जुबेर अहमद, गामा खान, मोहम्मद अकरम खान, हफीज खान, ताज मुस्तफा, इनायत रसूल, असलम खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags