
26 मार्च 1907 को जन्मी महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की महान कवयित्री और छायावाद युग की प्रमुख स्तंभों में से एक थीं। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत के साथ उनका नाम छायावादी युग को समृद्ध बनाने वाले साहित्यकारों में लिया जाता है।
महादेवी वर्मा ने केवल कविता ही नहीं, बल्कि गद्य साहित्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचनाओं में संवेदनशीलता, करुणा और गहरे भावों की अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। विशेष रूप से उनकी कविताओं में विषाद और आध्यात्मिक भाव प्रमुख रूप से उभरकर आते हैं, जिसके कारण उन्हें “आधुनिक मीरा” के नाम से भी जाना जाता है।
साहित्य के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार, पद्म विभूषण और साहित्य अकादेमी फेलोशिप जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। महादेवी वर्मा का जीवन और साहित्य हिंदी जगत के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जिसने आने वाली पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1953 - जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।
1971 - शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1972 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1973 - लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।
1974 - लाता गांव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
1975 - जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।
1979 - अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1999 - द. अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
2001 - केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।
2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।
2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2008 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ्तार किया गया।
2008 - टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी 'जगुआर' व 'लैंड रोवर' का अधिग्रहण किया।
2008 - युसुफ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
2020 - कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार।
जन्म
1933 - कुबेरनाथ राय - ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
1973 - लैरी पेज - गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक।
1893 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक
1907 - महादेवी वर्मा - हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
निधन
922 - ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज।
2006 - अनिल बिस्वास, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1999 - राज कुमार रणबीर सिंह - मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री थे।
1999 - आनंद शंकर - भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1996 - के. के. हेब्बार - प्रसिद्ध भारतीय कलाकार थे।
1813 - महाराजा साहिब सिंह - पटियाला रियासत के महाराजा थे, जो महाराजा अमर सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय