महाराष्ट्र के राज्यपाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

युगवार्ता    25-Mar-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।


नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।

राजस्थान के

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनकी दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश एक समृद्ध राजस्थान के निर्माण की राह दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान की जनता के प्रति अटूट स्नेह और उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके संबल से राजस्थान आज विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है और इसी प्रेरणा से विकसित राजस्थान का संकल्प पूर्ण करते हुए प्रदेश का हर नागरिक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags