बुशहर परमाणु संयंत्र से रूस ने निकाले 163 कर्मचारी, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

युगवार्ता    25-Mar-2026
Total Views |

मॉस्को/तेहरान, 25 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रूस ने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट से अपने 163 कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिकाचेव ने इस कदम की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल करीब 300 रूसी कर्मचारी अब भी संयंत्र में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से बाहर निकालने की योजना बनाई जा रही है।

बुशहर परमाणु संयंत्र का निर्माण रूस ने ही किया था और वह यहां अतिरिक्त यूनिट्स के निर्माण में भी सहयोग कर रहा था। हालांकि, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पिछले महीने से निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और संभावित हमलों के खतरे को देखते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

बुशहर ईरान का एकमात्र सक्रिय परमाणु बिजली संयंत्र है, और मौजूदा हालात में इसकी सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता लगातार बढ़ रही है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags