चुनाव 26 : केंद्रीय गृह मंत्री 28 को आएंगे असम, गुवाहाटी में होगा विशाल रोड-शो

युगवार्ता    27-Mar-2026
Total Views |
अमित शाह। फाइल फोटो


गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। असम में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 28 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम आएंगे। कामरूप (मेट्रो) के भाजपा समेत मित्र गठबंधन के पांच विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के समर्थन में वह चुनाव प्रचार चलाएंगे, इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा मुख्यालय द्वारा आज दी गयी है।

चुनाव प्रचार के हिस्से के रूप में वह चुनावी सभा और एक विशाल रोड शो में भी भाग लेंगे। अमित शाह शाम को आर्य महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली एक चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह आर्य क्षेत्र से लालगणेश तक एक रोड शो में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री असम के कई स्थानों पर पार्टी के चुनावी प्रचार में भाग लेंगे।

29 मार्च को ढेकियाजुली और टिहू क्षेत्र की सामता में होने वाली दो चुनावी सभाओं में अमित शाह हिस्सा लेंगे। पार्टी के चुनाव प्रचार सभाओं तथा रोडशो में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सहित पार्टी के पदाधिकारी और मित्र दल के शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इस बीच भाजपा के स्टार प्रचारक के आगामी कल आगमन को लेकर भाजपा द्वारा जोरदार तैयारी किए जाने की जानकारी मिली है। ज्ञात हो कि भाजपा ने प्रधानमंत्री समेत कुल 40 स्टार कैंपेनरों को चुनाव मैदान में उतारा है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Tags