झांसी और प्रयागराज मंडल फाइनल में

युगवार्ता    27-Mar-2026
Total Views |
राजेश यादव मैन ऑफ द मैच


प्रयागराज, 27 मार्च (हि.स.)। झांसी मंडल और प्रयागराज मंडल ने अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है।

डीएसए मैदान पर शुक्रवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में झांसी मंडल ने झांसी वर्कशाप को 4-0 से हराया। विजेता टीम के लिए आरिफ ने दो और देवेश व अरुण ने एक-एक गोल किया। आरिफ को उमरे खेलकूद संघ के सचिव धर्मेंद्र निषाद और नंद किशोर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

दूसरे मैच में प्रयागराज मंडल ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को 5-1 से हराया। विजेता टीम के लिए राजेश यादव ने हैट्रिक सहित तीन गोल और शेरान अयूबी व शाहिद ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एक मात्र गोल अभिषेक ने किया। राजेश यादव को ईसीसी के स्पोर्ट्स इंचार्ज शकील अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। फाइनल मुकाबला शनिवार शाम पांच बजे से खेला जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags