लोकसभा अध्यक्ष ने यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

युगवार्ता    30-Mar-2026
Total Views |
कसभा अध्यक्ष ने यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल


नई दिल्ली, 30 मार्च ( हि.स.)। लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद भवन में एंजेलिका नीब्लर, एमईपी के नेतृत्व में आए यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसका उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोपीय संघ के लिए संसदीय मैत्री समूह की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुलाकात के दौरान भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा साझा मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों में यह सहमति बनी कि संसदीय आदान-प्रदान सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आपसी ज्ञानवर्धन और लोकतांत्रिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण में सहायक है।

इस अवसर पर संसदीय आदान-प्रदान को और गहरा करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags