नेपाल सरकार ने अपने 100 एक्शन प्लान पर निगरानी के लिए बनाया प्रतिपक्ष.कॉम

युगवार्ता    30-Mar-2026
Total Views |
नेपाल सरकार द्वारा बनाई गई वेबसाइट


काठमांडू, 30 मार्च (हि.स.)। नेपाल सरकार ने सुशासन सुधार से जुड़ी 100 कार्यसूचियों की प्रत्यक्ष निगरानी के लिए एक वेबसाइट शुरू की है। सरकार द्वारा लाए गए सुशासन सुधार कार्यक्रमों की सीधी निगरानी के उद्देश्य से ‘प्रतिपक्ष डॉटकम’ नामक वेबसाइट शुरू की गई है।

बालेन्द्र शाह के प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद गठित मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में शुक्रवार को स्वीकृत और शनिवार को सार्वजनिक की गई 100 बिंदुओं वाली ‘सुशासन सुधार कार्यसूची’ की निगरानी के लिए यह वेबसाइट शुरू की गई है। इस वेबसाइट में सरकार की 100 बिंदुओं वाली प्रतिबद्धताओं को मुख्य आधार बनाकर कार्य प्रगति के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।

वेबसाइट पर यह विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी कि सरकार ने कुल कितनी प्रतिबद्धताएं की थीं, उनमें से कितनी पूरी हो चुकी हैं, कितनों पर काम चल रहा है, कितनी टूट चुकी हैं और कितनों पर अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ है। इसके अलावा, कौन-सा कार्य कब तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था और वर्तमान में उसकी स्थिति क्या है, इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है।

हर बिंदु को पूरा करने के लिए कितने दिन शेष हैं, इसकी सूची भी वेबसाइट में शामिल है। वेबसाइट को सभी के उपयोग के लिए नेपाली और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags