बीसीसीआई : हाई परफार्मेंस कैंप के लिए हिमाचल के क्रिकेटर पुखराज मान का चयन

युगवार्ता    31-Mar-2026
Total Views |
पुखराज मान।


धर्मशाला, 31 मार्च (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से हाई परफार्मेंस कैंप फॉर इमरजिंग अंडर-25 पुरुष के लिए एचपीसीए के क्रिकेटर पुखराज मान का चयन हुआ है। यह कैंप 13 अप्रैल से 7 मई के बीच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। कैंप का आयोजन 25 वर्ष से कम आयु के उभरते क्रिकेटरों के लिए किया जा रहा है। इस कैंप के लिए खिलाड़ियों को 12 अप्रैल को निर्धारित स्थान पर रिपोर्ट करना होगा।

एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एचपीसीए खिलाड़ी पुखराज मान का कैंप के लिए चयन होना खुशी की बात है। इस कैंप में शामिल होने से पहले, उक्त खिलाड़ी की शारीरिक फिटनेस का आकलन एचपीसीए द्वारा धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें कैंप में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। एचपीसीए ने पुखराज मान को बधाई देते हुए आगामी कैंप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Tags