पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर भारत ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

युगवार्ता    04-Mar-2026
Total Views |
विदेश मंत्रालय के जारी लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स)। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने वहां रहने वाले प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसका मकसद वहां रहने वाले प्रभावित लोगों की मदद करना है। मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण नई दिल्ली के लिए 'सर्वोच्च प्राथमिकता' है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय में एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, जिसका टोल फ्री नंबर इस प्रकार 1800118797, +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905 है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags