
भारतीय राजनीति के इतिहास में 06 मार्च का दिन देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के इस्तीफे के कारण विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1991 में इसी दिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ दर्ज किया था
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान वह समाजवादी आंदोलन से जुड़े और शीघ्र ही राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने लगे।
चंद्रशेखर 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे और अपनी स्पष्टवादिता व वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए जाने गए। 10 नवंबर 1990 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 21 जून 1991 तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। हालांकि उन्होंने 6 मार्च 1991 को ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन नई व्यवस्था बनने तक उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया।
उनका कार्यकाल भले ही अल्पकालिक रहा, लेकिन उस दौर की राजनीतिक अस्थिरता और चुनौतियों के बीच उनकी भूमिका को भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1775 - रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1902 - स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
1915 - शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।
1924 - मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।
1953 - 74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन।
1957 - घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1961 - टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार 'द इकनॉमिक टाइम्स' का बम्बई (अब मुंबई) से प्रकाशन शुरू किया।
1967 - जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1991 - प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया।
1996 - आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 - जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
जन्म
1508 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूं का जन्म।
1921 - होकिशे सेमा - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1936 - रामलाल बरेठ - प्रसिद्ध कत्थक नर्तक हैं जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (बिलासपुर संभाग) से हैं।
1944 - रामशरण जोशी - भारतीय पत्रकार, सम्पादक, मीडिया के अध्यापक और समाजविज्ञानी हैं।
1945 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1992 - फवाद मिर्ज़ा - भारतीय घुड़सवार हैं।
निधन
1892 - अम्बिका चक्रवर्ती, प्रसिद्ध क्रान्तिकारी और नेता।
1950 - सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे।
1995 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
2015 - राम सुंदर दास - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
2018 - शम्मी - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय