नेपाल : दांग जिले के दो मतदान केंद्रों पर एक भी मतदाता नहीं पहुंचा

युगवार्ता    05-Mar-2026
Total Views |
दांग जिले के एक मतदान केंद्र पर मतदान का बहिष्कार


काठमांडू, 05 मार्च (हि.स.)। नेपाल के दांग जिला में बांके राष्ट्रीय निकुञ्ज से प्रभावित स्थानीय लोगों ने दो मतदान केंद्र पर चुनाव का बहिष्कार किया है। मतदान शुरू होने के साढ़े चार घंटे बाद भी एक भी मतदाता मतदान केंद्र प्रभारी पहुंचा है।

दांग के मध्यवर्ती क्षेत्र बबई गाउंपालिका के वार्ड नंबर 7 स्थित देउती माध्यमिक विद्यालय, मलई मतदान केन्द्र तथा बबई–1 में स्थित जनता आधारभूत विद्यालय मतदान केन्द्र पर खबर लिखे जाने तक एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचा था।

मतदान अधिकृत चिरञ्जीवी खड्का के अनुसार सुबह लगभग 11:30 बजे तक देउती माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पूरी तरह सुनसान रहा। इस केन्द्र में कुल 682 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन कोई भी मतदान करने नहीं आया।

इसी तरह बबई–1 के जनता आधारभूत विद्यालय मतदान केन्द्र की स्थिति भी लगभग वही रही। यहां 530 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी अपना वोट नहीं डाला।

निकुञ्ज प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष चन्द्रबहादुर राङु मगर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पहले ही चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को संबोधित नहीं किया गया तो वे मतदान नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमने पहले ही घोषणा की थी कि हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। हमारी बात नहीं सुनी गई, इसलिए गांव के लोगों ने आपसी सहमति से मतदान में भाग न लेने का फैसला किया है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags