विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, पश्चिम एशिया तनाव, ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार को घेरा

युगवार्ता    09-Mar-2026
Total Views |
फोटो कैप्शन: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सोमवार को संसद भवन के मकर द्वार पर पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य विपक्षी सांसद।

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। विपक्षी दलों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। विपक्ष ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी, किशोरी लाल शर्मा समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने हाथों में बड़े पोस्टर और बैनर पकड़ रखे थे। इन पोस्टरों पर सरकार के विरोध में नारे लिखे थे। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags