प्रधानमंत्री मोदी नौ अप्रैल को नारायणगढ़ में करेंगे चुनावी जनसभा

युगवार्ता    01-Apr-2026
Total Views |
नारायणगढ़ में नरेंद्र मोदी की रैली


पश्चिम मेदिनीपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी नौ अप्रैल को नारायणगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। इस सभा में वह नारायणगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमाप्रसाद गिरी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

बुधवार शाम को रमा प्रसाद गिरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

दूसरी ओर इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा रानी माइती के समर्थन में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यहां जनसभा कर चुकी हैं। ऐसे में नारायणगढ़ अब सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के शक्ति प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र बन गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री की सभा के जवाब में प्रधानमंत्री की यह जनसभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे चुनाव से पहले क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Tags