चारधाम यात्रा के लिए अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

युगवार्ता    01-Apr-2026
Total Views |
केदारनाथ में बर्फ  की जमी मोटी परत।


देहरादून, 01 अप्रैल (हि.स.)। इस वर्ष भी उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह दिख रहा है। यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 11 लाख से अधिक पहुंच गया है।

बुधवार सायं 4:59 बजे जारी पंजीकरण बुलेटिन में बताया गया है कि यमुनोत्री धाम के लिए 1,97,944, गंगोत्री के लिए 2,02,927, केदारनाथ के लिए 3,72,732, बद्रीनाथ धाम के के लिए 3,27,276 और हेमकुंड साहिब के लिए 6,962 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस प्रकार अब तक 11,07,841 लाेगाें ने अपना पंजीकरण कराया है।

वहीं, राज्य के हरिद्वार, ऋषिकेश गुरुद्वारा, नयागांव, हर्बर्टपुर और ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में भी फिजिकल पंजीकरण केंद्र ऑफलाइन कराने की भी व्यवस्था है। सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ और इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए दर्ज किया गया है। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं से आधिकारिक माध्यमों से ही पंजीकरण कराने की अपील की गई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 जारी किया है और श्रद्धालुओं से आधिकारिक माध्यमों से ही पंजीकरण कराने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Tags