उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मथुरा में नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

युगवार्ता    10-Apr-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की फाइल फोटो


उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की फाइल फोटो


नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदावन) में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने की घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से वह दुखी हैं। अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं! वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गयी। नाव में 24 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags