ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराया

युगवार्ता    11-Apr-2026
Total Views |
मैच जीतने के बाद ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ट्रॉफी के साथ


मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अंडर-19 वनडे कप के अंतर्गत शनिवार को ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से पराजित कर दिया।

ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेlए गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी रामपुर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 30.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अजान अहमद खान ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि अनमोल ने 14 रन का योगदान दिया। ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से मो. शान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। अब्दुल रहमान ने तीन और मो. अमान ने दो विकेट लिए।

110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 21.3 ओवर में छह विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए असजद रजा ने नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि सुमित ने 24 रन बनाए।

रामपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश चौहान ने तीन विकेट लिए, जबकि मो. आसिफ और संजोग पाल को एक-एक सफलता मिली। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेटने वाले मो. शान को मैन ऑफ द मैच और 3 विकेट लेने के लिए अब्दुल रहमान को गेम चेंजर चुना गया।

मैच में अंपायर की भूमिका सतेंद्र कुमार और मो. सायम ने निभाई, जबकि स्कोरिंग मो. अलीम ने की। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजक व कोच मो. हसीन, सिद्धार्थ मलिक, शिव कुमार, मंजर अब्बास, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags