
मुरादाबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। लाजपत नगर स्थित थापा ताइक्वांडो एकेडमी में कलर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के 60 से अधिक खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
येलो बेल्ट -वेदिका, इशांत, आन्या दत्ता, घनिष्ठ, वायुन, आयांश, चैतन्य, गौरांग, हितांशी, नव्या, परी, नमीष, हर्षित, शिवा, गुलफिज़ा, प्रभगुण, तैमूर, फ़िंजा आदि को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया।
ग्रीन बेल्ट - विराज, अध्यांश, खुशी, वेदांश, नैतिक, फिज़ा, गर्वित, मारिया को ग्रीन बेल्ट देकर सम्मानित किया। ग्रीन वन बेल्ट- गुरकीरत, प्रज्ञान, सान्वी, प्रत्यूष, अर्णव, श्रीनिका, समृद्धि, मनीषा, कनिका, सौरीश, मोहम्मद इमाद, कृष्णय को ग्रीन वन बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार अनुषा, सिद्धार्थ, अनव गुप्ता को ब्लू बेल्ट। प्रभात, प्रतिभा, अक्षय बाजपाई को ब्लू वन बेल्ट। रिडे रस्तोगी को रेड बेल्ट तथा हिमांशु और प्रेरणा को रेड वन बेल्ट देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र के लिए मोहम्मद सऊद, चिरायु, आरुष, अनुष्का, अव्यान, नायरा, सान्वी सिंह, अदिति, अनुपमा, आलिया, अक्षरा, पलक, प्रेरणा, ऋषिता आदि को बेल्ट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच केशव थापा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल