टॉप 10 में शामिल देश की 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 4.13 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

युगवार्ता    12-Apr-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


-एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल आठ कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई, जबकि दो कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 4.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उछाल आ गया। इनमें सबसे अधिक फायदा एचडीएफसी बैंक को हुआ, जबकि फायदा उठाने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक दूसरे स्थान पर रही।

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची दो कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। मार्केट कैप में नुकसान उठाने यानी गिरावट का सामना करने के मामले में इंफोसिस पहले स्थान पर रही, जबकि देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान उठाने के मामले में दूसरे स्थान पर रही।

इस सप्ताह के कारोबार के बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 4,232.31 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 91,282.67 करोड़ रुपये उछल कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 76,036.36 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,46,741.85 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 60,980.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,75,206.47 करोड़ रुपये के स्तर पर और लार्सन एंड टूब्रो का मार्केट कैप 47,624.97 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 5,44,736.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 45,873.43 करोड़ रुपये उछल कर 10,66,293.69 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 43,614.67 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9,84,629.98 करोड़ रुपये के स्तर पर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 26,303.49 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,13,331.92 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 21,287.29 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,06,477.89 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, इंफोसिस का मार्केट कैप 3,285.03 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,24,124.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 947.28 करोड़ रुपये कम होकर 18,27,086.79 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,27,086.79 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 12,47,478.57 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,66,293.69 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,84,629.98 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,46,741.85 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 9,13,331.92 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,75,206.47 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,44,736.59 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 5,24,124.40 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,06,477.89 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags