
--आदर्श, हनी, शिवम, ईशान और राघव चमके
प्रयागराज, 13 अप्रैल (हि.स)। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब और एएस हनुमानगंज क्लब ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विप्लव स्पोर्टिंग क्लब के हनी सिंह (84 रन), शिवम केसरवानी (62 रन) और ईशान सिंह (4 विकेट), एएस हनुमानगंज क्लब के आदर्श यादव (100 रन) एवं किड्स प्रयागराज क्लब के राघव दुबे (66 रन एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 30 ओवर में 06 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब की टीम 29 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। हनी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर एएस हनुमानगंज क्लब ने 30 ओवर में 08 विकेट पर 207 रन (आदर्श यादव 100, प्रेरक पाल 31, मन्नू यादव 27, शिवेंद्र सिंह 22 नाबाद) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 26.1 ओवर में 145 रन (राघव दुबे 66, अंकुश सिंह 19) पर सिमट गई। आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र