पाकिस्तान से पहली हज उड़ान 18 अप्रैल को रवाना होगी

युगवार्ता    14-Apr-2026
Total Views |
सांकेतिक।


इस्लामाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) के प्रवक्ता ने मंगलवार को घोषणा की कि अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाहौर से सऊदी अरब के लिए पहली हज उड़ान 18 अप्रैल को रवाना होगी। लाहौर एयरपोर्ट से प्री हज उड़ानों का शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। इस शेड्यूल में चार एयरलाइंस की कुल 101 उड़ानें शामिल हैं।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि लाहौर से होने वाले प्री हज ऑपरेशन में पीएए की 33 उड़ानें संचालित की जाएंगी, जबकि सऊदी एयरलाइंस 29, एयर ब्लू 24 और एयर सियाल 15 उड़ानें संचालित करेंगी।

प्रवक्ता के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस की उड़ान एसवी-5735 18 अप्रैल को लाहौर से मदीना के लिए रवाना होगी। शेड्यूल के मुताबिक, लाहौर एयरपोर्ट से आखिरी प्री हज उड़ान 21 मई, 2026 को संचालित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags