सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी के छापे की आआपा ने की निंदा

युगवार्ता    15-Apr-2026
Total Views |

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेताओं ने पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की बुधवार को निंदा की। आआपा के नेताओं ने बताया कि ईडी ने यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों से प्रेरित बताया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सरकार की चुनावी रणनीति का हिस्सा बताया।

आआपा के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जहां भी चुनाव होते हैं, सरकार अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। उनका एकमात्र विकल्प चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का दुरुपयोग करना है। यह फॉर्मूला पंजाब में काम नहीं करेगा। अशोक मित्तल पर अचानक और बड़ा हमला उसी खेल का एक उदाहरण है, हर कोई मजबूती से एक साथ खड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने जालंधर और फगवाड़ा में मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में की गयी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags