सांसद राघव चड्ढा को केंद्र से मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

युगवार्ता    15-Apr-2026
Total Views |
राघव चढढा


नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग की जानकारी और उन्हें खतरे के आकलन के बाद यह फैसला लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि राघव को दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। फिलहाल दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है और बाद में केंद्रीय व्यवस्था उनकी सुरक्षा देखेगी।

इससे पहले पंजाब की आआपा सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई जेड प्लस सुरक्षा वापिस ले ली। वे पंजाब से ही राज्यसभा के सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आआपा ने राघव चढ्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाकर उनके स्थान पर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी। आआपा ने राज्यसभा सचिवालय को भी सूचित कर दिया था कि चड्ढा को अब पार्टी कोटे से बोलने का समय न दिया जाए।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags