मणिपुर में एनएच-202 पर दो की गोली मारकर हत्या, मृतकों में पूर्व सेना कर्मी शामिल

युगवार्ता    18-Apr-2026
Total Views |
मणिपुर में एनएच-202 पर दो की गोली मारकर हत्या के बाद की तस्वीर।


इम्फाल, 18 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर के उखरूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक पूर्व सेना कर्मी भी शामिल बताया गया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उखरूल जिले के एक संवेदनशील क्षेत्र में उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति वाहन से यात्रा कर रहे थे। तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags