
- एक सप्ताह में 2,940 रुपये तक उछला सोना
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीया के दिन आज सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज सोना 1,460 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत में आज 10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की उछाल दर्ज की गई है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी आई। इस तेजी के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल हासिल करने में सफल रही।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,930 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक