कानपुर मंडल की टीम ने टाइब्रेकर में जीती अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप

युगवार्ता    19-Apr-2026
Total Views |
कानपुर मंडल की टीम ने टाइब्रेकर में जीती अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप


मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। अंडर-20 अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आज फ़ाइनल मैच कानपुर और आज़मगढ़ मण्डल की टीम के मध्य एमपीएस ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में कानपुर मंडल की टीम टाइब्रेकर में विजयी बनी। विजेता टीम को आज सम्मानित किया। वहीं रनर रही आजमगढ़ मंडल की टीम के खिलाड़ियों को भी टॉफी देकर सम्मानित किया गया।

ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि खेल का पहले मध्यांतर तक स्कोर 1-0 रहा, खेल मे दूसरे मध्यांतर में आजमगढ़ ने योजनाबद्ध तरीके से कानपुर के गोल पर आक्रमण कर खेल को आपने पक्ष मे करने का पूरा प्रयास किया परन्तु खेल के अंतिम क्षणों में आजमगढ़ के फारवर्ड ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। स्कोर बराबर होने पर निर्णायक ने नियमानुसार टाइब्रेकर का सहारा लिया जिसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने अपओ सभी किक गोल किए परन्तु आजमगढ़ के एक खिलाडी की किक कानपुर के गोलकीपर ने रोक कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

मुख्य अतिथि एमपीएस के एडमिस्ट्रेटर के पुत्र डाॅ. आमिर आलम रहे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव माेहम्मद नासिर कमाल ने मुख्य अतिथि को बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा विनर व रनर टीम को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags