प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के विरुधुनगर हादसे पर जताया शोक, मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

युगवार्ता    19-Apr-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। मैं उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Tags