एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 34 उड़ानें

युगवार्ता    02-Apr-2026
Total Views |
एयर इंडिया और इंडिगो के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स)। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 34 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयर इंडिया ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर बताया कि 2 अप्रैल को, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए और वहां से 34 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें यूएई के लिए वहां से 18 गैर-निर्धारित उड़ानें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच यात्रियों की मदद करना है।

एयरलाइन ने कहा कि जहां यूएई, सऊदी अरब और ओमान के लिए कुछ उड़ानें जारी हैं, वहीं दोहा, तेल अवीव और कुवैत जैसे गंतव्यों के लिए उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags