डिमापुर पहुंचे राहुल गांधी, बोकाजान में चुनावी सभा को किया संबोधित

युगवार्ता    02-Apr-2026
Total Views |
राहुल गांधी


कार्बी आंगलोंग, 02 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डिमापुर पहुंचे, जहां से वे सीधे असम के पहाड़ी जिले कार्बीआंगलोंग के बोकाजान में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए।

यह सभा विपक्षी एकता मंच के समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित की गई है, जहां राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभा स्थल पर 15 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

सभा में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत विपक्षी एकता मंच के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, पिछले दो दिनों से पहाड़ी जिले में भाजपा के कई नेता, जिनमें पीयूष हजारिका भी शामिल हैं, डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच, राहुल गांधी के दौरे के दौरान पीयूष हजारिका की मौजूदगी में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर है, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags