भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल जाएगा वॉशिंगटन

युगवार्ता    20-Apr-2026
Total Views |
अमेरिकी राजदूत


नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। भारत एवं अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन पहुंचेगा। इस यात्रा का उद्देश्य लंबित मुद्दों का समाधान करना और व्यापार, निवेश तथा आर्थिक सहयोग को नई गति देना है। इसे दोनों देशों के लिए लाभकारी कदम माना जा रहा है।

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम कदम बताया।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन करेंगे। उनके साथ सीमा शुल्क विभाग और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिका ने सभी देशों के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लागू किया। ऐसे में पुराने टैरिफ पर बने तय ढांचे की दोनों देश समीक्षा कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags