पटाखा फैक्ट्री हादसा: भाजपा अध्यक्ष ने इलाज करा रहे लोगों से मिलकर हालचाल पूछा

युगवार्ता    20-Apr-2026
Total Views |
नयिनार नागेंद्रन


विरुधुनगर,, 20 अप्रैल (हि.स.)। विरुधुनगर तालुक के कट्टनारपट्टी क्षेत्र में चल रही पटाखा फैक्ट्री में कल भयंकर हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। घायल लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयिनार नागेंद्रन सोमवार को मिले उनका हालचाल जाना।

इसके बाद बयान जारी कर उन्होंने कहा, “कल विरुधुनगर जिले के पास कट्टनारपट्टी में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की दुर्घटना में संबंध में 25 लोगों की मौत की खबर ने मुझे गहरे दुःख में डाल दिया है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं और हार्दिक शोक व्यक्त करता हूं। इस अपूरणीय क्षति को समझते हुए, इस कठिन समय में उन्हें मानसिक शक्ति और सांत्वना मिले, इसके लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

उन्होंने लिखा कि इस हादसे में घायल हुए और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मैंने स्वयं मिलकर उनका हालचाल पूछा। उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में डॉक्टरों से विस्तार से जानकारी ली और उन्हें बेहतर इलाज देकर जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने का अनुरोध किया। नागेन्द्रन ने कहा कि ऐसी दुःखद घटनाएं आगे न हों, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को मजबूत करना इस समय अत्यंत आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Tags