तमिलनाडु चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 56.81 फीसदी मतदान

युगवार्ता    23-Apr-2026
Total Views |

चेन्नई, 23 अप्रैल (हि.स.)।तमिलनाडु राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा हैl राज्यभर में दोपहर 1 बजे तक 56.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यह प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक माना जा रहा है।

राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों ने अब तक मतदान कर लिया है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत:

चेन्नई में 54.58%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, कोयंबटूर में 58.24%, कडलूर में 51.13%, धर्मपुरी में 59.02% मतदान दर्ज हुआ है।

इसी तरह डिंडीगुल में 59.79%, इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98% और कन्याकुमारी में 50.35% मतदान हुआ है।

करूर में 60.77%, कृष्णागिरि में 56.21% और मदुरै में 54.75% मतदान दर्ज किया गया है।

अन्य जिलों का हाल:

मयिलाडुथुरै में 53.59%, नागपट्टिनम में 57.07%, नामक्कल में 62.51%, पेरंबलूर में 57.55%, पुदुकोट्टई में 56.78% और रामनाथपुरम में 51.54% मतदान हुआ है।

इसके अलावा, रणिपेट में 58.62%, सेलम में 61.42%, शिवगंगा में 53.50%, तेनकासी में 54.24% और तंजावुर में 54.83% मतदान दर्ज हुआ है।

चेन्नई की प्रमुख सीटों का मतदान:

सैदापेट में 52.76%, टी. नगर में 58.01%, थाउजेंड लाइट्स में 55%, वेलाचेरी में 56.26%, विल्लिवक्कम में 56.66%, अन्ना नगर में 56.61%, चेपॉक-तिरुवल्लिकेणी में 53.55%, आर.के. नगर में 55.68%, एग्मोर में 53.67%, हार्बर में 54.39%, तिरुविका नगर में 48.74% और रॉयापुरम में 49.67% मतदान दर्ज किया गया।

प्रमुख नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र:

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के कोलाथूर क्षेत्र में 56.59%, अन्नाद्रमुक नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के एडप्पाडी क्षेत्र में 60.98%, तमिलगा वेत्रि कषगम (TVK) के नेता विजय के पेरंबूर क्षेत्र में 56.24% और तिरुचिरापल्ली पूर्व में 55.95% मतदान हुआ है।

वहीं, नाम तमिऴर कच्ची के नेता सीमान के कारैकुडी क्षेत्र में 51.36% मतदान दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Tags