एडीबी से 115 मिलियन डॉलर कर्ज लेने की नेपाल की तैयारी

युगवार्ता    23-Apr-2026
Total Views |
नेपाल सरकार कैबिनेट बैठक


काठमांडू, 23 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने एकीकृत पेय जल योजना और सीवरेज निर्माण योजना के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 115 मिलियन अमेरिकी डॉलर ऋण लेने संबंधी समझौते पर चर्चा के लिए एक वार्ता टीम का गठन किया है।

सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने गुरुवार को बताया कि मंत्रिपरिषद बैठक में वित्त मंत्रालय के सह-सचिव के नेतृत्व में वार्ता टीम बनाने का निर्णय लिया गया। नेपाल सरकार एकीकृत पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन परियोजना के लिए एडीबी से ऋण लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एडीबी 115 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रियायती ऋण सहायता प्रदान करेगा। वित्तीय समझौते और अन्य संबंधित दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत करने को लेकर मंत्रिपरिषद ने वार्ता टीम के गठन का फैसला किया है।

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने सरकारी निकायों में उपयोग हो रहे सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों का अध्ययन करने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सलाहकार के संयोजकत्व में एक अध्ययन कार्यदल बनाने का भी निर्णय लिया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags