समिट इंडिया ने लैटिन अमेरिका में प्रभाकर शरण और तमिलनाडु में बालामुरुगन वासु को दी जिम्मेदारी

युगवार्ता    23-Apr-2026
Total Views |
प्रभाकर शरण  (फाइल फोटो)


उद्यमी बालामुरुगन वासु  (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। समिट इंडिया संस्था ने भारतीय मूल के स्पेनिश अभिनेता प्रभाकर शरण को लैटिन अमेरिका क्षेत्र के लिए समिट इंडिया का चेयरमैन और उद्यमी बालामुरुगन वासु को समिट इंडिया के तमिलनाडु चैप्टर का चेयरपर्सन नियुक्त करने की घोषणा की है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने आज यहां इनके नियुक्ति पत्र जारी किए।

संस्था के महासचिव प्रो. महेश वर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मूल के स्पेनिश अभिनेता, निर्देशक एवं फिल्म निर्माता प्रभाकर शरण को लैटिन अमेरिका क्षेत्र के लिए समिट इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभाकर शरण बिहार के पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के रहने वाले है और कई सुपरहिट स्पेनिस फिल्म में लीड रोल किया है। शरण के नेतृत्व में लैटिन अमेरिका के कई देशो में आयुर्वेदा, हर्बल और भारत के एआई अनुवादिनी को लेकर तमाम योजना शुरू की। जिसके निम्मित भारत से एक प्रतिनिधि मंडल जून के अंतिम सप्ताह में जाएगा।

प्रो. महेश वर्मा ने बताया कि इसके साथ ही तमिलनाडु के उद्यमी बालामुरुगन वासु को समिट इंडिया के तमिलनाडु चैप्टर का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वासु का नेतृत्व और उद्यमिता का व्यापक अनुभव राज्य स्तर पर मनोरंजन, फिल्म उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में काम करे, इसके लिए अगस्त महीने में एक वर्ल्ड समिट आयोजित किया जाएगा। बालामुरुगन के पिता तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के प्रमुख सहयोगियों में से एक रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Tags